24 अक्तूबर: विद्युत उपकेंद्र मट्टनसिद्ध में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 25 अक्टूबर को हमीरपुर के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अधिशाषी अभियंता वंदना शर्मा ने बताया कि इस दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भिड़ा, कोहली, गुलेला, कल्लर, साई, धरोग, कैहडरू, समराला, गाहलिया, धरनासी, टिक्कर, चौकी कनकरी, मट्टनसिद्ध, डुग्घा कलां, डुग्घा खुर्द, लालड़ी, बारल, लाहड़, जसौर, पंजाली, दुगनेड़ी, दोसड़का, बरोहा, औद्योगिक क्षेत्र, बड़ू, स्वाहल, भाटी, मोहीं, कथाल, बेला जमली, घनाल, अणु कलां, प्रताप गली तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
वहीं, विद्युत उपमंडल लंबलू के सहायक अभियंता ऋषि धीमान ने बताया कि बिजली की लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते 25 अक्टूबर को हलाणा, छत्तर, कोहली, डोडरू, जोल कसीरी और आसपास के अन्य गांवों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।