5 सितंबर: मंडी-पठानकोट फोरलेन पर चंबी में बना पुल यातायात के लिए चालू हो गया है। पुल के खुलने से इस मार्ग पर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।
वहीं, कछियारी-रानीताल फोरलेन पर रियूंद खड्ड पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। इन दिनों पुल का निर्माण दिन-रात तेजी से किया जा रहा है। पुल को जल्द यातायात के लिए खोलने के लिए दोनों ओर अप्रोच मार्ग तैयार किए जा रहे हैं।
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस फोरलेन से गुजरने वाले वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।