29 सितंबर: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड की ओर से 132/66/33/11 केवी सब-स्टेशन बिजनी में 29 सितंबर को आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते बिजनी से विद्युत उपमंडल साईगलू को आने वाली 33 केवी एटी लाइन, 33/22 केवी सब-स्टेशन साईगलू तथा इसके अंतर्गत आने वाले 22 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसके कारण सदोह, बरयारा, डोलरा बल्ह, बीर, लाग, भलेड, तरनोह, घेरू, भरगांव, लुहारड़, कोट, डवाहण, तरयासल, माहन, कून, कड़कोह, लागधार, सताहन, खलाणू, बरनोटा, कोटली, सूराड़ी, सैण, सलेतर, हार्ट, साईगलू, सदयाणा, सतोहल, गोखड़ा, बटाहर, बतौर, सेहली सहित साथ लगते क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता साईगलू विनीत कुमार ने उपभोक्ताओं से आवश्यक मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि परिस्थितियों के अनुसार मरम्मत कार्य निर्धारित समय से पहले भी पूरा किया जा सकता है।