भोरंज में 10 नए बस रूटों को लेकर हुई चर्चा, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

31 जुलाई: राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना फेज-4 के तहत भोरंज उपमंडल में बेरोजगार युवाओं को सब्सिडी पर बस रूट आवंटित करने की प्रक्रिया को लेकर मिनी सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम शशिपाल शर्मा ने की।

बैठक में भोरंज उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 10 बस रूट चिह्नित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों और ट्रांसपोर्टरों ने प्रस्तावित रूटों को लेकर अपने सुझाव भी रखे।

एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना फेज-4 के तहत बस सेवा शुरू करने वाले युवाओं को ई-बस की खरीद पर 50 प्रतिशत तथा डीजल बस पर 30 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधा सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि नए बस रूट शुरू होने से उपमंडल के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। बैठक में जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *