19 अगस्त: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में भूगोल शिक्षकों के 99 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड-26027 के तहत फिक्स मानदेय के आधार पर इन पदों को भरा जाना है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि भर्ती के लिए कुल 332 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 268 अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के आधार पर 202 उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए चयनित किया गया था।
11 और 12 अगस्त को आयोजित दस्तावेजों की जांच के बाद कुल 97 उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया गया है। वहीं, पात्र उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने के कारण सामान्य स्वतंत्रता सेनानी परिजन और एससी स्वतंत्रता सेनानी परिजन वर्ग में एक-एक पद रिक्त रह गया है।
आयोग के सचिव ने बताया कि अंतिम परिणाम में चयनित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और प्राप्त अंकों की पूरी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।