10 जून: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) ने भुंतर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। बोर्ड के अनुसार मानसून सीजन से पहले विद्युत लाइनों के नियमित रखरखाव और बिजली की तारों के संपर्क में आने वाले पेड़ों व झाड़ियों की कटाई-छंटाई का कार्य किया जा रहा है।
इसी के चलते 11 केवी बजौरा फीडर से जुड़े मुख्य बाजार भुंतर, सैनिक चौक, शुरड़ नाला, एयरपोर्ट गेट, भुंतर बस स्टैंड, मेला ग्राउंड, साराबाई गेट तथा आसपास के क्षेत्रों में बुधवार, 10 जून को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
वहीं, 11 केवी हवाई अड्डा फीडर के अंतर्गत आने वाले साराबाई कॉलोनी, परगानू, खोखन, धारा बीहड़, शिकारी, बागा बाई और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार, 11 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत बोर्ड ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।