भारी बारिश पर सीएम सुक्खू अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

28 जुलाई: प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हिमाचल के कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बताया कि चंबा जिले के ओवड़ी मोहल्ले में घरों में मलबा और पानी घुसने की सूचना मिली है। वहीं शिमला सहित कई क्षेत्रों में भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण सड़कें बाधित हुई हैं और यातायात प्रभावित हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेकर प्रभावित क्षेत्रों में सड़क बहाली, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करें।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *