11 सितम्बर : ‘राज्य सरकार के घर द्वार स्वास्थ्य सेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत रिछनी में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि 67 लोगों के एक्स-रे किए गए।
शिविर के दौरान 60 लोगों का बीपी और शुगर परीक्षण किया गया। इसके अलावा 23 लोगों के एचआईवी तथा 23 लोगों के हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और सिफलिस के टेस्ट किए गए।
खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने शिविर के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत रिछनी के प्रधान लवेश्वर चौहान और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘सरकार के घर द्वार पर स्वास्थ्य सेवा’ कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर-द्वार के समीप आवश्यक स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
शिविर में पीएचसी सेरी की चिकित्सक डॉ. अक्षिता, सुपरवाइजर निर्मला, रेडियोग्राफर जय सिंह, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक लोभ सिंह ठाकुर, काउंसलर राकेश कुमार, स्थानीय सीएचओ दिव्य ठाकुर और आशा कार्यकर्ताओं ने सेवाएं प्रदान कीं।