भारत मंडपम में स्पोर्ट्स, फिटनेस एवं इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो-2026 में शामिल हुए सीएम सुक्खू

1 अगस्त: नई दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स, फिटनेस एवं इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो-2026 में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने खेल क्षेत्र में हो रहे विकास और खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं तैयार करने के प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयास प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए टाइम्स ऑफ इंडिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *