भगेड़-पनौल सड़क पर दो बसों में जोरदार टक्कर, हवा में लटकी HRTC बस; बड़ा हादसा टला

20 अगस्त: बिलासपुर जिले में बुधवार को भगेड़-पनौल सड़क पर हनुमान मंदिर बकरोआ के पास एचआरटीसी और निजी बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एचआरटीसी बस सड़क से नीचे की ओर आधी हवा में लटक गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार एचआरटीसी बस जबलू रूट से घुमारवीं की ओर जा रही थी, जबकि निजी बस घुमारवीं से पनौल की तरफ आ रही थी। हनुमान मंदिर बकरोआ के पास तीखे मोड़ पर दोनों बसों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एचआरटीसी बस सड़क के किनारे लटक गई।

बस के इस तरह लटकने से यात्रियों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। हादसे के कारण कुछ समय तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *