20 अगस्त: जोगिंद्रनगर से क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) को सोलन के नौणी स्थानांतरित करने के विरोध में संघर्ष समिति ने गुरुवार को ऋतु कला मंच जोगिंद्रनगर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। समिति का कहना है कि RCFC को जोगिंद्रनगर से स्थानांतरित करने का निर्णय क्षेत्र के हित में नहीं है।
क्रमिक अनशन के पहले दिन एक्स सर्विसमैन लीग की ओर से कर्नल श्री रूप सिंह ठाकुर, रोटरी क्लब की ओर से श्री अजय ठाकुर, माकपा की ओर से श्री कुशाल भारद्वाज और संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार अनशन पर बैठे। समिति ने RCFC को जोगिंद्रनगर में ही बनाए रखने की मांग को लेकर अपना विरोध जारी रखने की बात कही है।