15 जून : जिला बिलासपुर में नव-निर्वाचित प्रधानों एवं उपप्रधानों का जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह आज आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने रविवार को भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सभागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, शौचालय और पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं की समीक्षा की। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह में शामिल होने वाले सभी जनप्रतिनिधियों के लिए बेहतर और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि कार्यक्रम का संचालन सुचारू रूप से हो सके।
राहुल कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज सुबह 11 बजे भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सभागार में आयोजित होने वाले इस समारोह में नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे जिला बिलासपुर के नव-निर्वाचित प्रधानों एवं उपप्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।