21 सितंबर: कंदरौर, बिलासपुर की बेटी रिषिका ने रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित अंडर-18 विश्व स्कूली कुश्ती ट्रायल में 53 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
रिषिका की इस शानदार उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गर्व जताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। रिषिका का चयन दिसंबर में ब्राजील में होने वाली विश्व प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायक है।