23 जुलाई: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। गुरुवार को दूसरे दिन भी बारिश के बावजूद प्रशासन द्वारा लगाए गए शिविर में बड़ी संख्या में प्रभावित लोग अपने आर एंड आर (पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन) अवॉर्ड नोटिस प्राप्त करने पहुंचे।
भूमि अर्जन अधिकारी के आदेशानुसार ग्राम पंचायत गगल के उन भू-स्वामियों को आर एंड आर अवॉर्ड नोटिस वितरित किए जा रहे हैं, जिनकी भूमि एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना से प्रभावित हुई है। प्रथम चरण में केवल प्रभावित भूमि के भू-स्वामियों को ही अवॉर्ड नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
प्रशासन के अनुसार, इसके बाद परियोजना से प्रभावित विस्थापित परिवारों से संबंधित पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आर एंड आर) की प्रक्रिया भी नियमानुसार आगे बढ़ाई जाएगी।