हमीरपुर के बोहनी में किसानों को रेशम उत्पादन से स्वरोजगार अपनाने के लिए किया प्रेरित

27 नवम्बर: उद्योग विभाग के रैम्प (रेजिंग एंड एक्सलरेटिंग एमएसएमई परफॉरमेंस) प्रोजेक्ट के तहत शुक्रवार को बोहनी स्थित सेरीकल्चर सेंटर में कार्यशाला आयोजित की गई। उद्योग प्रसार अधिकारी सुमन ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में क्षेत्र के किसानों और रेशम उत्पादकों को रेशम उत्पादन, वित्त पोषण, मार्केटिंग तथा इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।

सेरीकल्चर डिवीजन पालमपुर के रेशम विकास अधिकारी गुरचरण सिंह ने किसानों को रेशम उत्पादन की तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि इस क्षेत्र में स्वरोजगार की अच्छी संभावनाएं हैं। किसान खेती-बाड़ी और पशुपालन जैसी गतिविधियों के साथ रेशम उत्पादन को अपनाकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं।

इस अवसर पर नादौन की रेशम विकास अधिकारी निशा ठाकुर, उद्योग प्रसार अधिकारी सुमन ठाकुर और रैम्प प्रोजेक्ट के वरिष्ठ प्रबंधक अश्वनी कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने भी किसानों का मार्गदर्शन किया और उन्हें रेशम उत्पादन अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को नशे का विरोध करने और इस समस्या के उन्मूलन में सक्रिय योगदान देने की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यशाला में रैम्प प्रोजेक्ट के अधिकारी विनय कुमार और चंदन कुमार, सेरीकल्चर सेंटर बोहनी की कर्मचारी पूनम देवी, सेरीकल्चर सेंटर भलवानी के अशोक शर्मा सहित क्षेत्र के किसान और रेशम उत्पादक उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *