23 सितंबर: चंबा जिले के बनीखेत में बुधवार सुबह निर्माणाधीन भवन में काम करते समय नीचे गिरने से 49 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सकरेरा (डलहौजी) निवासी देव राज के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, देव राज बुधवार सुबह करीब 11 बजे बनीखेत में एक निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।