करसोग की खादरा पंचायत में आयुष्मान आरोग्य शिविर, 65 लोगों की स्वास्थ्य जांच

23 सितंबर: राज्य सरकार के ‘घर द्वार पर स्वास्थ्य सेवा’ कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत खादरा में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 65 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि 59 लोगों के एक्स-रे किए गए। इसके अलावा 64 लोगों की बीपी और शुगर की जांच हुई।

शिविर में 28 लोगों के एचआईवी तथा 28 लोगों के हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और सिफलिस के टेस्ट भी किए गए। खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने शिविर के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत खादरा की प्रधान राम प्यारी, उपप्रधान योगेश्वर और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि ‘सरकार के घर द्वार पर स्वास्थ्य सेवा’ कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को घर-द्वार के समीप ही आवश्यक स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाना है। शिविर में डॉ. ओनम गुप्ता, सुपरवाइजर निर्मला, रेडियोग्राफर जय सिंह, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक लोभ सिंह ठाकुर, काउंसलर नंदा शर्मा, स्थानीय सीएचओ सुषमा और आशा कार्यकर्ताओं ने सेवाएं प्रदान कीं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *