15 अप्रैल: पुलिस थाना बद्दी की टीम ने गश्त के दौरान रैड लाइट चौक के पास एक कार से 6.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुफार अली उर्फ मोलू पुत्र शमशेर अली निवासी गांव व डाकघर खेत पुराली, तहसील व जिला पंचकूला (हरियाणा) तथा आस मोहम्मद पुत्र अनीश मोहम्मद निवासी गांव गालिवपुर, डाकघर व तहसील खतौली, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।