10 नवम्बर: बाल विकास परियोजना कार्यालय इंदौरा के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पड़े आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पदों को भरने के लिए पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक महिलाएं 22 नवंबर, 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।
कार्यकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीत कुमार ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पदों के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की वार्षिक आय सीमा 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी है।
उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पद ग्राम पंचायत वेली महंता के आंगनवाड़ी केंद्र डांगू-1 व 3, उलैहरियां के उलैहरियां-1, सिरत के सिरत-3 तथा शेखुपुर के वाई अटारियां-1 में भरे जाएंगे।
इसी प्रकार आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पद ग्राम पंचायत भदरोया के उपरला भदरोया, डमटाल के डमटाल धाम-2, गगवाल के निचला हगवाल, मलाहड़ी के मलाहड़ी-1, गदराणा के लाडथ, मोहटली के मोहटली-1, 3, 4 व 8, भलाख के भलाख-2, राजाखासा के हलेड़-2, अटाहड़ा के अटाहड़ा-1 व भनूड़ी-2, शेखपुर के वाई अटारियां, पराल के पराल-2, ठाकुरद्वारा के ठाकुरद्वारा-2, टप्पा के टप्पा, कठगढ़ के वाई-इंदौरियां-1, चनौर के चनौर-2, इंदौरा कॉलोनी तथा उलैहरियां के गठोता आंगनवाड़ी केंद्र में भरे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इच्छुक महिलाएं सादे कागज पर भी अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। पदों और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय इंदौरा में संपर्क कर सकती हैं।