वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा रीतू के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक, नेताओं और पत्रकारों ने जताया दुःख

10 नवम्बर, कविता शांति गौतम: वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा रीतू के निधन का दुखद समाचार मिलने से पत्रकारिता जगत सहित विभिन्न क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को पत्रकारिता के क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। उनके योगदान, कार्यशैली और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।

उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मलिका नड्डा, हरीश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, विधायक त्रिलोक जमवाल, राकेश जमवाल, पूर्व विधायक होशियार सिंह, भाजपा जिला बिलासपुर अध्यक्ष कृष्ण लाल, स्वतंत्र संख्यान, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष प्रेम गौतम, सुदर्शन संख्यान, संपादक अरविंद गोयल, शशि जैन, नवनीत शर्मा, पंकज कतना, अजय पकिल, आशीष पटियाल, अजय सूर्य, विपिन साजन, पत्रकार जय कुमार, कुलदीप चंदेल, बंशीधर शर्मा, विजय राज, अजय उपाध्याय, रनेश राणा, शांति स्वरूप, सुनील शर्मा, बलबीर ठाकुर सहित विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और पत्रकारिता से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

इसके अलावा हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों किस्मत कुमार, ओंकार सिंह, कमल, इंदर ठाकुर, सीताराम और संजीव डोगरा ने भी अरुण डोगरा रीतू के निधन पर दुःख जताया। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *