बद्दी के बिलावाली में युवक की हत्या, खेत में मिला शव; आरोपियों की तलाश तेज

15 अप्रैल: सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बिलावाली लबाणा में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवक का शव खेत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मृतक की पहचान ओमकार चौधरी पुत्र दिलावर सिंह, निवासी गांव छितावर, डाकघर किरतपुर, तहसील व जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोमवार रात उसका कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था, जिसके आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान कर ली है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द मामले के खुलासे के निर्देश दिए। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। एसपी ने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *