बड़सर में 13 अगस्त को 5 घंटे बिजली बंद रहेगी, इन क्षेत्रों में प्रभावित होगी सप्लाई

13 अगस्त हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के विद्युत उपमंडल बड़सर के अंतर्गत 11 केवी दांदड़ू फीडर की लाइनों का आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते 13 अगस्त को बड़सर उपमंडल के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत उपमंडल बड़सर के सहायक अभियंता विजय पटियाल ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस दौरान ग्राम पंचायत जौड़े अंब, ज्योली देवी, दांदड़ू, टिप्पर तथा इन पंचायतों से जुड़े आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि निर्धारित मरम्मत कार्य मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। यदि 13 अगस्त को मौसम खराब रहता है या बारिश होती है, तो कार्य को 14 अगस्त के लिए स्थगित किया जा सकता है। विद्युत बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *