4 मई: ऑनलाइन होटल बुकिंग के बढ़ते चलन के बीच साइबर ठगी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। अब ठग फर्जी होटल बुकिंग वेबसाइट्स के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। ये वेबसाइट्स दिखने में बिल्कुल असली प्लेटफॉर्म जैसी होती हैं, जिससे लोग आसानी से इनके झांसे में आ जाते हैं।
हिमाचल प्रदेश जैसे पर्यटन क्षेत्रों में भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं, जहां पर्यटकों को सस्ते होटल और विशेष छूट का लालच देकर ठगा गया। ठग 70 प्रतिशत तक छूट, लिमिटेड टाइम ऑफर या “कुछ ही कमरे बचे हैं” जैसे संदेश दिखाकर लोगों को जल्दबाजी में बुकिंग करने के लिए प्रेरित करते हैं।
कई बार ये फर्जी लिंक गूगल के स्पॉन्सर्ड विज्ञापनों में भी दिखाई देते हैं, जिससे इनकी विश्वसनीयता और अधिक लगती है। ऐसे मामलों में लोगों का पैसा भी चला जाता है और उनकी यात्रा योजनाएं भी प्रभावित होती हैं।
पुलिस विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे केवल विश्वसनीय और आधिकारिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही होटल बुकिंग करें। किसी भी अनजान लिंक या अत्यधिक सस्ते ऑफर पर तुरंत भरोसा न करें। बुकिंग से पहले होटल की आधिकारिक वेबसाइट या सीधे संपर्क के माध्यम से पुष्टि करना जरूरी है।
यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होता है, तो उसे तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करना चाहिए या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत