प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर श्रेय अवस्थी ने साझा किया तीसरी पुस्तक ‘सेवा का संकल्प’ का पहला ड्राफ्ट

17 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक श्रेय अवस्थी ने अपनी तीसरी पुस्तक ‘सेवा का संकल्प’ का पहला ड्राफ्ट साझा किया।

श्रेय अवस्थी ने बताया कि उनकी यह पुस्तक वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल, प्रमुख कार्यों, जनकल्याणकारी पहलों, प्रयासों और देशहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों पर आधारित होगी। विषय की व्यापकता को ध्यान में रखते हुए पुस्तक को चार प्रमुख भागों में विभाजित किया गया है।

यह श्रेय अवस्थी की तीसरी पुस्तक है। इससे पहले उनकी पहली पुस्तक ‘Himachal’s Youth: Beyond Government Jobs’ प्रकाशित हो चुकी है, जिसमें हिमाचल प्रदेश के युवाओं, रोजगार, स्वरोजगार और सरकारी नौकरियों से आगे उपलब्ध अवसरों की संभावनाओं पर विचार प्रस्तुत किए गए हैं। उनकी दूसरी पुस्तक ‘Sanatan Satyam: Na Aadi Na Ant’ आध्यात्मिक एवं सनातन विचारों पर आधारित है।

अपनी तीसरी पुस्तक ‘सेवा का संकल्प’ के बारे में श्रेय अवस्थी ने कहा कि इसके माध्यम से वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देशहित में किए गए विभिन्न कार्यों और प्रयासों को एक पुस्तक के रूप में संकलित करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह अभी पुस्तक का पहला ड्राफ्ट है और इसे अंतिम रूप देने से पहले पाठकों एवं शुभचिंतकों के सुझावों को भी ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी पूरी कोशिश है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले जन्मदिवस से पहले ‘सेवा का संकल्प’ प्रकाशित होकर पाठकों के बीच उपलब्ध हो।

श्रेय अवस्थी ने पाठकों, युवाओं और शुभचिंतकों से पुस्तक के ड्राफ्ट पर अपने सुझाव एवं विचार साझा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस रचनात्मक यात्रा में सभी के सहयोग और आशीर्वाद की अपेक्षा है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *