प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने किया रक्तदान

17 सितम्बर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कांगड़ा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने रक्तदान कर युवाओं को समाजसेवा के लिए आगे आने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विशाल नेहरिया ने कहा कि रक्तदान महादान है और हमारा रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में मददगार हो सकता है। उन्होंने युवाओं से रक्तदान के साथ-साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता, आपदा राहत और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग समाजसेवा तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में होने से समाज और देश दोनों मजबूत होते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा की कामना की।

विशाल नेहरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और प्रगति की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत के संकल्प से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने और सामाजिक सेवा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *