डीएलएड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 5 अक्तूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

17 सितम्बर: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं का विस्तृत शैड्यूल जारी कर दिया है। नियमित, री-अपीयर, फेल और पूर्ण विषयों के प्रशिक्षुओं की परीक्षाएं 5 अक्तूबर से शुरू होंगी।

डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 5 से 17 अक्तूबर तक, जबकि द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 21 अक्तूबर से 3 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं का आयोजन प्रदेशभर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों और निजी प्रशिक्षण केंद्रों में किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगी। विषयवार तिथियों की पूरी जानकारी के लिए प्रशिक्षु बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डेटशीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों को पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *