प्रदेश में झमाझम बरसे मेघ; चाटियों पर बर्फबारी, 322 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच शनिवार को मैदानी क्षेत्रों में झमाझम बारिश और चाटियों पर बर्फबारी हुई है। राज्य में दो नेशनल हाईवे समेत 15 सड़कें बंद हैं। 322 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं। पांच पेयजल स्कीमें प्रभावित चल रही हैं।  चंबा, रोहतांग और जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी हुई है। चंबा जिले के चुराह उपंमडल की ग्राम पंचायत टेपा में सुबह हल्का हिमपात हुआ। लंगेरा में 4 से 5 इंच बर्फबारी हुई है।  राजधानी शिमला में सुबह झमाझम बारिश हुई। दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और छात्रों को स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आज भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।  मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 28 मार्च तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है।

मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 26 मार्च तक बारिश के आसार हैं। 27 और 28 मार्च को यहां मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *