पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस आज करेगी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन

25 मई: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस आज हिमाचल के सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि प्रदर्शन में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

शिमला से जारी बयान में विनय कुमार ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों से आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की चुप्पी से साफ है कि तेल कंपनियों को मनमानी करने की खुली छूट दी गई है।

उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर जरूरी वस्तुओं के दामों पर भी पड़ रहा है, जिससे आम लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी महंगाई के मुद्दे पर जनता की आवाज उठाती रहेगी और जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *