27 जून : महाराष्ट्र के ठाणे में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर परीक्षा से ठीक एक दिन पहले लीक होने का मामला सामने आया है। परीक्षा रविवार, 28 जून को आयोजित होनी थी, लेकिन पेपर लीक की सूचना मिलते ही राज्य सरकार ने परीक्षा तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी।
पेपर लीक की खबर से शिक्षा विभाग और परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में हड़कंप मच गया। इस परीक्षा में करीब 4.28 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होने वाले थे। सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा है कि परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।