पंचायत चुनाव से पहले पुलिस की कार्रवाई, करियाने की दुकान से अवैध शराब बरामद

4 मई: हमीरपुर जिला में पंचायत चुनावों को देखते हुए नादौन पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। नशे और अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने नादौन क्षेत्र के एक गांव में करियाने की दुकान पर छापेमारी कर अवैध शराब बरामद की।

पुलिस ने मौके से 31 पेटियां और 7 बोतलें देसी शराब तथा 5 पेटियां बीयर जब्त की हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पंचायत चुनावों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही हैं। ये टीमें गांव-गांव जाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं।

नादौन के पुलिस अधिकारी गौरवजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि चुनावों के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने आम जनता से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को अवैध शराब या अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *