नूरपुर में 10.28 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

31 जुलाई: नूरपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 10.28 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहिल निवासी गांव व डाकघर डागला, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया कि 30 जुलाई 2026 की रात सीआईए नूरपुर की टीम कंडवाल क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर नागनी माता मंदिर बस स्टॉप के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी नियमानुसार तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 10.28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थाना नूरपुर में धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *