नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के दो पदों के लिए साक्षात्कार 28 अक्तूबर को

6 अक्तूबर: बाल विकास परियोजना अधिकारी, इंदौरा के कार्यालय द्वारा उपमंडल अधिकारी (ना.) नूरपुर के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिकाओं के दो रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की तिथि निर्धारित की गई है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी इंदौरा ने बताया कि ग्राम पंचायत कण्डवाल के आंगनबाड़ी केंद्र कण्डवाल-2 तथा ग्राम पंचायत बरंडा के आंगनबाड़ी केंद्र कुटां-1 में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन 24 अक्तूबर, 2026 तक आमंत्रित किए गए थे।

इन पदों के लिए साक्षात्कार 28 अक्तूबर, 2026 को सुबह 11 बजे उपमंडल अधिकारी (ना.) नूरपुर के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *