नूरपुर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में हेल्पर और कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर को होंगे साक्षात्कार

6 अक्तूबर : बाल विकास परियोजना अधिकारी (ICDS), नूरपुर के सौजन्य से विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त हेल्पर और कार्यकर्ता के पदों को भरने के लिए महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना संख्या SJE-A-A01/1/2025, दिनांक 29 जनवरी 2026 के अनुसार संबंधित ग्राम पंचायतों की निवासी महिला उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं।

आंगनबाड़ी कम क्रेच केंद्रों में हेल्पर के रिक्त पद नूरपुर-III, नूरपुर-VI, जसूर-IV और पंजहारा बासवाला में हैं। इसके अलावा सर्कल जोंटा के आंगनबाड़ी केंद्र सत्यारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद रिक्त है।

इन पदों के लिए साक्षात्कार 28 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से एसडीएम कार्यालय नूरपुर में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में उपस्थित हो सकती हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *