29 सितंबर, तरसेम जरयाल : राजकीय महाविद्यालय नूरपुर के वोकेशनल विभाग में प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत पंकज जरयाल का नया हिमाचली गीत जल्द ही दर्शकों के बीच रिलीज होने वाला है। गीत का पोस्टर आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है, जिसके बाद संगीत प्रेमियों और प्रशंसकों में इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
पंकज जरयाल ने बताया कि हिमाचली संस्कृति पर आधारित इस गीत में देवभूमि की प्राकृतिक सुंदरता को खूबसूरती से दर्शाया गया है। उन्हें उम्मीद है कि दर्शक गीत के बोल और संगीत के साथ-साथ इसमें फिल्माए गए पहाड़ी दृश्यों को भी पसंद करेंगे।
गीत में पंकज जरयाल के साथ अनूप जरयाल और मनीषा राजपूत मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्माता वानी जरयाल के बैनर तले तैयार इस गीत को अवी भारद्वाज ने लिखा और कंपोज किया है, जबकि संगीत सुरेंदर नेगी ने दिया है। वीडियो का फिल्मांकन अंकुश भारद्वाज और जोगेंद्र भारद्वाज ने किया है तथा इसका संपादन सुशांत कौशल ने किया है।
यह पंकज जरयाल का पांचवां गाना है। इससे पहले उनके ‘तेरे चर्चे’ सहित अन्य गीतों को भी दर्शकों का अच्छा प्यार मिल चुका है। हिमाचली लोक संस्कृति और आधुनिकता के संगम वाले इस नए गीत को जल्द ही ‘पंकज जरयाल ऑफिशियल’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।