निक्का ने सोमवार को सुलियाली पंचायत में लोगों को दी नव वर्ष की बधाई

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

स्वर्ण राणा,नूरपुर

03 जनवरी।भाजपा महामंत्री रणबीर सिंह निक्का ने नव वर्ष पर शुरू किए जन आशीर्वाद यात्रा के तहत सुलियाली पंचायत में अपने समर्थकों के साथ गांव में सभी को नव की बधाई दी और लड्डू बांटे।भाजपा महामंत्री रणबीर सिंह निक्का ने कहा कि सुलियाली,लौहारपुरा, ठेहड,सिम्बली व आसपास की किसानों की जमीनें बंजर पड़ी है। एक पीढ़ी गुजर गई,दूसरी भी गुजर रही है।इन्हें फिन्ना सिंह नहर के नाम से ठगा जा रहा है।अनेकों वर्षों से लोगों को सुहावने वादे करके चुनाव जीते गए है। आज फिन्ना सिंह नहर वहां की वहां रुकी हुई है। कब लोगों को पानी मिलेगा कब उनकी फसलें लहराएगी। दो दशक बीत चुके हैं।उन्होंने सरकार से अपील करता की है कि इस काम को जल्द पूरा करवाया जाए। किसान ठगा सा महसूस कर रहे हैं और बारी- बारी की राजनीति से भी परेशान हैं। क्योंकि बारी- बारी जब आती है तब लोगों का काम भी वहां रुक जाता है। नौजवान बेरोजगार हैं ,आवारा पशुओं से किसान परेशान हैं। सरकार एक समय तय करें कब इन्हें फिन्ना सिंह नहर का पानी मिलेगा।उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट दो सरकारों के बीच फसा रहता है। एक पार्टी कहती है कि फिन्ना सिंह नहर का काम हम करवा रहे है, दूसरी कहती हैं हम करवा रहे हैं।नुकसान जनता का ही हो रहा है। मैं यही कहना चाहता हू कि फिन्ना सिंह नहर का काम जल्द होना चाहिए, ताकि लोगों का सपना पूरा हो सका। पार्टी चाहे कोई भी हो, सही नीतियों पर चलना चाहिए, भ्रष्टाचार खत्म होना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *