नादौन शहरी कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी सोनी ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की आत्मीय भेंट, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

14 सितम्बर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से नादौन शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष शम्मी सोनी ने आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र नादौन में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया।

भेंट के दौरान नादौन के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ सार्थक चर्चा हुई। शम्मी सोनी ने क्षेत्र की जनआकांक्षाओं और स्थानीय आवश्यकताओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत करवाया।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जनआकांक्षाओं के अनुरूप नादौन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *