18 सितंबर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) रैल के अतिरिक्त भवन (ब्लॉक-सी) का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने आईटीआई परिसर में अर्जुन का पौधा भी रोपा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को बेहतर शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और अपने हुनर को निखारने के अवसर मिलें तथा नादौन स्वच्छ और हरा-भरा बने, इसी उद्देश्य के साथ विकास कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नादौन के वर्तमान को बेहतर बनाने और भविष्य को मजबूत करने के संकल्प के साथ विकास कार्यों का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।