नाकेबंदी में पुलिस को देख भागा तस्कर, कार से 459 ग्राम चरस बरामद

29 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। Kiratpur-Nerchowk Fourlane पर नाकेबंदी के दौरान एक कार से 459.43 ग्राम चरस बरामद की गई, हालांकि आरोपी चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

जानकारी के अनुसार, थाना सदर पुलिस की टीम पट्टा के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मंडी-भराड़ी की ओर से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही चालक घबरा गया और गाड़ी को कुछ दूरी पीछे खड़ा कर सड़क पार कर भाग निकला।

पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, लेकिन आरोपी गोविंद सागर झील के किनारे होते हुए जंगल की ओर फरार हो गया। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, मगर घने जंगल का फायदा उठाकर वह पुलिस की पकड़ से दूर हो गया।

इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें से 459.43 ग्राम चरस बरामद हुई। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

एसपी बिलासपुर Sandeep Dhawal ने बताया कि वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *