बिलासपुर के अद्वित का कमाल: 64 सेकंड में 195 देशों के झंडे पहचानकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

29 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के रौड़ा सेक्टर निवासी अद्वित सुहील ने अपनी अद्भुत प्रतिभा से नया विश्व रिकॉर्ड बनाकर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने मात्र 1 मिनट 4 सेकंड में 195 देशों के झंडों की पहचान कर उनके नाम बताकर यह उपलब्धि हासिल की।

यह रिकॉर्ड चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बनाया गया, जहां अद्वित को उनकी इस उपलब्धि के लिए Kalam World Records की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अद्वित वर्तमान में ओमान में पढ़ाई कर रहा है। उनके दादा अश्वनी सुहील सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता हैं। इतनी कम उम्र में इस बड़ी उपलब्धि से उन्होंने अपने परिवार और पूरे बिलासपुर जिले का नाम गर्व से ऊंचा किया है।

अद्वित के माता-पिता, मोनिका सुहील और नीरज सुहील के अनुसार, इस सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और समर्पण का बड़ा योगदान है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *