नदौन में पूर्व प्रधान विनोद शर्मा बेटे समेत कांग्रेस में शामिल, सुक्खू सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर थामा कांग्रेस का हाथ

21 सितंबर, बबलू गोस्वामी : नदौन विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की नीतियों और क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत जसाई के पूर्व प्रधान विनोद शर्मा और उनके बेटे ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद की अध्यक्षता में दोनों का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। सरकार की जनहितैषी नीतियों और नदौन विधानसभा क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं।

पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय कुमार की विनोद शर्मा और उनके बेटे को कांग्रेस में शामिल करवाने में अहम भूमिका रही। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दोनों के पार्टी से जुड़ने से क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा होगा।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य रविंदर गद्दी, कोषाध्यक्ष भारत भूषण राजू, प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ जनसंपर्क अभियान को भी लगातार तेज किया जाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *