21 सितम्बर: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में 28 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इसमें आईटीसी लिमिटेड (फूड्स डिविजन), कपूरथला की ओर से युवाओं को रोजगार का अवसर दिया जाएगा। कंपनी द्वारा कुल 30 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
आईटीआई के आईएमसी चेयरमैन इंजीनियर सुरजीत राणा ने बताया कि स्थानीय युवाओं के लिए यह रोजगार का अच्छा अवसर है। चयनित अभ्यर्थियों को पहले एक वर्ष की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके बाद उन्हें नियमित किया जाएगा।
प्रधानाचार्य इंजीनियर रवि कुमार ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में दो वर्षीय आईटीआई (SCVT/NCVT) उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर मैकेनिक व्हीकल, COPA, RAC और डीजल मैकेनिक ट्रेड के अभ्यर्थी पात्र होंगे। वर्ष 2018 से 2025 तक आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ 2026 के अपीयरिंग छात्र भी इसमें हिस्सा ले सकेंगे। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पात्रता के अनुसार जन्म तिथि 1 अप्रैल 2000 से 31 अगस्त 2005 के बीच होनी चाहिए।
ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर नेक राम ठाकुर ने बताया कि चयनित युवाओं को 14,383 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त हर महीने 1,500 रुपये अटेंडेंस इंसेंटिव भी मिलेगा। कपूरथला शहर से फैक्टरी तक आने-जाने के लिए 275 रुपये प्रतिमाह में बस सुविधा उपलब्ध होगी। वर्किंग शिफ्ट के दौरान रियायती दरों पर खाना और चाय की सुविधा भी मिलेगी। कंपनी की ओर से दो जोड़ी यूनिफॉर्म और सेफ्टी शूज निशुल्क दिए जाएंगे। इसके अलावा 12 कैजुअल लीव, 15 मेडिकल लीव, 10 राष्ट्रीय त्योहारों की छुट्टियां, साप्ताहिक अवकाश और निशुल्क हेल्थ चेकअप की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
सभी इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 28 सितंबर को अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सुबह समय पर राजकीय आईटीआई शाहपुर परिसर में पहुंचें।