14 जून : एचपीसीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में शनिवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए एकदिवसीय मुकाबले का शुभारंभ विशेष अंदाज में किया गया। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मैदान पर पारंपरिक बेल (घंटी) बजाकर मैच का औपचारिक शुभारंभ किया।
इस अवसर पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चेयरमैन अरुण धूमल भी उपस्थित रहे। दोनों खेल प्रशासकों ने मैच का आनंद लेने के साथ-साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
धर्मशाला में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को देखने के लिए खेल और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां भी स्टेडियम पहुंचीं। उनकी मौजूदगी से मैच का आकर्षण और उत्साह और अधिक बढ़ गया।
एचपीसीए स्टेडियम में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों ने मुकाबले का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।