चुराह में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति व महिला से मारपीट, चार लोगों पर मामला दर्ज

13 जून : चुराह उपमंडल के थनेला गांव में एक बुजुर्ग दंपति और उनकी बहू के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में 70 वर्षीय मेला राम ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बहू के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लोग उनके घर के बाहर आकर विवाद करने लगे। आरोप है कि बाद में चारों व्यक्ति घर के अंदर घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।

पीड़ित के अनुसार हमले में उन्हें, उनकी पत्नी और बहू को चोटें आई हैं। घायल अवस्था में सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए।

पुलिस थाना तीसा ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *