9 नवम्बर: धर्मशाला में अनिल कुमार धीमान ने जिला लोक संपर्क अधिकारी (डीपीआरओ), जिला कांगड़ा के पद पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। हिमाचल प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत उनकी नियुक्ति जिला कुल्लू से जिला कांगड़ा में रिक्त चल रहे इस पद पर की गई है।
अनिल कुमार धीमान इससे पहले जिला कुल्लू में जिला लोक संपर्क अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। इससे पूर्व वे पालमपुर और देहरा में सहायक लोक संपर्क अधिकारी (एपीआरओ) के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विभाग में विभिन्न स्थानों पर कार्य करने का अनुभव रखने वाले धीमान को अब धर्मशाला में जिला कांगड़ा के जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।