ढलियारा के मोड़ बने खतरा: NH-503 पर पलटा ट्रक, चालक सुरक्षित

7 मई: देहरा उपमंडल से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-503 पर ढलियारा के समीप बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। अम्बाला से पालमपुर की ओर रिलायंस स्टोर का सामान लेकर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक जैसे ही ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर पहुंचा, चालक वाहन से संतुलन खो बैठा। चालक के अनुसार ट्रक के ब्रेक सही तरीके से काम नहीं कर पाए, जिसके चलते वाहन पलट गया। हादसे में किसी तरह की जानी नुकसान की सूचना नहीं है, जबकि ट्रक को काफी क्षति पहुंची है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रक क्रैश बैरियर तोड़कर नीचे खाई में गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने प्रशासन से मांग उठाई है कि ढलियारा क्षेत्र के खतरनाक मोड़ों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। उनका कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *