मंडी शहर के इंदिरा मार्केट के पास 24 नवंबर से 2 दिसंबर तक बंद रहेगा सड़क मार्ग, निर्माण कार्य के चलते फैसला

21 नवम्बर: मंडी शहर के इंदिरा मार्केट के समीप 24 नवंबर से 2 दिसंबर तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने अशोका ढाबा से आजाद ड्राई क्लीनर तक सड़क मार्ग को अस्थायी रूप से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। यह प्रतिबंध 24 नवंबर 2026 की रात 9 बजे से लागू होगा और 2 दिसंबर तक जारी रहेगा।

प्रशासन के अनुसार इंदिरा मार्केट और होटल मेफेयर क्षेत्र में सीमेंट कंक्रीट तथा पेवर ब्लॉक बिछाने का निर्माण कार्य किया जाना है। इसी कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने और निर्माण स्थल पर आम जनता, पैदल यात्रियों व वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्माण स्थल पर सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध करने और निर्धारित अवधि में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने इस दौरान आम जनता और वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *