7 मई, कविता शांति गौतम: पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार पुलिस जिला बद्दी में एक्स सर्विसमैन हेड कांस्टेबलों को सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) पद पर पदोन्नत किया गया। पदोन्नति के उपरांत सभी अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक बद्दी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाएं हमेशा सम्मान की पात्र होती हैं।
इस अवसर पर मंजीत सिंह, केसर सिंह, तारा चंद, चमन लाल, खेम चंद और बलविंद्र सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए विशेष रूप से सराहा गया।