5 अगस्त: राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एवं हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती के अवसर पर रिज मैदान, शिमला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डॉ. परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें प्रदेशवासियों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. परमार दूरदर्शी नेतृत्व, सादगी और जनसेवा के प्रतीक थे। हिमाचल प्रदेश के गठन और विकास की मजबूत नींव रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. परमार ने प्रदेश के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ हिमाचल की विशिष्ट पहचान को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि डॉ. परमार की अमूल्य विरासत, विचार और आदर्श आज भी प्रदेशवासियों को जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर डॉ. परमार को श्रद्धांजलि अर्पित की।