ज्वालामुखी-रुहाड़ा सड़क 6 से 16 अक्तूबर तक रहेगी बंद, वैकल्पिक मार्ग से होगी आवाजाही

6 अक्तूबर: जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने सड़क निर्माण कार्य के चलते ज्वालामुखी-रुहाड़ा सड़क के एक हिस्से को 6 से 16 अक्तूबर, 2026 तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि सिहोरपाईं से जजवार तक सड़क की कटिंग और अन्य निर्माण कार्य किए जाने हैं। निर्माण कार्य को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से पूरा करने के लिए इस अवधि में संबंधित मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

इस दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए अधे दी हट्टी-अधवाणी-बलारडू-चंबापत्तन वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। वाहन चालक इस अवधि में इस वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

जिला दंडाधिकारी ने बताया कि एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट रहेगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *