18 सितम्बर: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी मंदिर में गुरुवार शाम राजस्थान के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति की शुक्रवार सुबह टांडा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान के झालावाड़ निवासी रामदास के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, रामदास गुरुवार शाम पूजा-अर्चना के लिए ज्वालामुखी मंदिर गया था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर खुद को ज्वलनशील पदार्थ से आग लगा ली। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास किया।
गंभीर हालत में रामदास को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। देहरा के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।